• Thu. Oct 29th, 2026

झुग्गी झोपडिय़ों व बस्तीयों से महलों तक में घर-घर पैदल पहुंच रहे है कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा

BySurendra Jain

Nov 9, 2023

खबर पक्की, 9 नवंबर, रतलाम। कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा का जनसंपर्क सखवाल नगर स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ हनुमान जी के दर्शन के पश्चात दादा को क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि दादा आप ही गरीबो की सुध ले सकते हो आप ही हमारे मोहल्ले में आए हो दादा आप जरुर जीतोगे। बुजुर्गों से आशीर्वाद के बाद दादा क्षेत्र में निकले, जगह जगह दादा का स्वागत पुष्प माला से किया गया। जवाहर नगर में पार्षद आशा राजीव रावत के घर पर पारस दादा पहुंचे और उनका भव्य स्वागत किया गया, यहाँ राजीव रावत की माताजी श्रीमती बसंती बाई रावत ने अपने हाथों से पारस सकलेचा व युवा नेता मयंक जाट को मिठाई खिलाई और विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। स्कूल की बच्चियों ने दादा का स्वागत किया। स्वागत के प्रतिउत्तर में दादा ने बच्चीयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनका मुह मीठा करवाया।

You missed

error: Content is protected !!