• Thu. Oct 29th, 2026

बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने को स्कूल में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी

BySurendra Jain

Nov 7, 2023

खबर पक्की, 7 नवंबर, रावटी। श्री जैन पब्लिक हाई स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा पहली से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर , चंद्रयान-3, एस्कैलेटर, रेन हार्वेस्टिंग,विंड मिल,सिक्योरिटी अलार्म,अर्थ क्वेक अलार्म, 3-डी होलोग्राम, सिक्योरिटी ऑफ हाउसेस, लेजर अलटर्स, इंडक्शन हीटर व बिजली का कूलर तथा विज्ञान के जादू आदि विषयों में मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा वर्किंग मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में काफी छोटे-बड़े छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। अभिवावकों ने प्रदर्शनी को खूब सराहा।अवलोकन स्कूल के संचालक श्री मिलिन गांधी, प्राचार्य महोदया श्रीमती मनाली ओझा, संगीता वलनिकर, पंकज जैन, विज्ञान की शिक्षिका निकिता डोडिया एवं स्कूल के समस्त शिक्षक गणों के नेतृत्व में पूरा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!