• Thu. Oct 29th, 2026

10 साल से रतलाम-ग्रामीण में बीजेपी विधायक और भ्रष्टाचार, अब सब मिलकर बहाएंगे विकास की गंगा – लक्ष्मण भैया, रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर का जनसंपर्क

BySurendra Jain

Nov 6, 2023

खबर पक्की, 6 नवंबर, रतलाम। पिछले 10 साल से लगातार रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा के विधायक रहे हैं। सरकार भी इनकी रही है फिर भी गांवों में विकास के नाम पर कुछ नहीं है। सिर्फ पिछले 10 वर्षों से रतलाम-ग्रामीण क्षेत्र में हुआ तो भ्रष्टाचार। आम ग्रामीण रोजमर्रा के काम के लिए विभागों में चप्पल घिसता रहा। आखिर कुछ तो कारण हुआ है कि बीजेपी ने मौजूदा विधायक का टिकट काट कर नए को दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांवों की हालत क्या होगी। ग्रामीण कितने परेशान रहे होंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि में नेता नहीं एक सेवक के रूप में आपके बीच आया हूं। मैं नहीं हम सब विधानसभा क्षेत्र के बच्चे, युवा और बुजुर्ग विधायक रहेंगे। सब साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्र की दशा व दिशा बदलकर विकास की गंगा बहाएंगे।
यह बात रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान चौपाल लगाकर कही। ग्रामीण क्षेत्रों में श्री डिंडोर को अपार समर्थन मिल रहा है। श्री डिंडोर ने सोमवार को गांव सुजलाना, सिमलावदा, सातरुंडा, रत्तागढखेड़ा, रत्तागिरी, उचवानिया, झरखेड़ी, प्रीतमनगर, सूरजापुर, दंतोडिय़ा में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने पुष्पमाला एवं साफा बांधकर एवं फलों से तोल कर जोरदार स्वागत किया। श्री डिंडोर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रतलाम जनपद में सीईओ रहते हुए काफी समस्याएं देखी। हर एक गांव को उन्होंने देखा। लेकिन आपके आशीर्वाद से सब मिलकर नया परिवर्तन लाएंगे। आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। ग्रामीणों ने भी बड़ी आत्मीयता से श्री डिंडोर का जगह-जगह पुष्पमाला और साफा पहनाकर स्वागत कर जीत का आशीर्वाद दिया। श्री डिंडोर ने जनसंपर्क के दौरान नामली में बूथ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनसे भी चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने श्री डिंडोर का स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश दवे, द्वारका पालीवाल, पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, नामली ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, रतलाम जनपद सदस्य बलबहादुरसिंह गुड्डू बन्ना, सत्तू व्यास पलसोड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिलपांक मुल्कराज जाट, मूंदड़ी अध्यक्ष दशरथ भाबर आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज इन क्षेत्रों में होगा जनसंपर्क
श्री डिंडोर 7 नवंबर (मंगलवार) को गांव तितरी, कालमोड़ा, कुआझागर, आलनिया, रूपखेड़ा, धतुरिया, सरवनी जागीर, ऊनी, मखोडिय़ा पाड़ा, उमरन, पीपलखूंटा, तलावपाड़ास, पिपलोदी खेड़ा, बावड़ी खेड़ा एवं छत्री में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान वह ग्रामीणों से पिछले एक दशक से भाजपा विधायकों के कार्यकाल में पिछड़े कार्यों की जानकारी भी लेंगे।

You missed

error: Content is protected !!