• Thu. Oct 29th, 2026

निर्वाचक नामावली एवं विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केन्द्र की सूचियों का मूल्य निर्धारित

BySurendra Jain

Nov 6, 2023

खबर पक्की, 6 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली एवं विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केन्द्र की सूचियों का मूल्य निर्धारण किया गया है। प्रति पृष्ठ एक रुपए की दर से तथा निर्वाचक नामावली की सीडी (बिना फोटो) रुपए 100 एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली प्रति पृष्ठ एक रुपए एवं शीघ्रता के लिए प्रति पृष्ठ दो रुपए के मान से विक्रय के आदेश दिए गए हैं। मतदाता सूचियों का वितरण मतदान केन्द्रवार पृथक-पृथक नहीं किया जाएगा। मतदाता सूचियों का पूर्ण सेट (विधानसभावार) क्रय करना होगा।
219 रतलाम ग्रामीण (अजजा) के लिए मतदाता सूचियों के पृष्ठों की संख्या पूर्ण सेट 8523 प्रति पृष्ठ एक रुपए दर एक सेट का मूल्य 8523 रुपए एवं शीघ्रता दर प्रति पृष्ठ दो रुपए के मान से 17046 रुपए है।
220 रतलाम शहर के लिए मतदाता सूचियों के पृष्ठों की संख्या पूर्ण सेट 7709 प्रति पृष्ठ एक रुपए दर एक सेट का मूल्य 7709 रुपए एवं शीघ्रता दर प्रति पृष्ठ दो रुपए के मान से 15418 रुपए है।
221 सैलाना (अजजा) के लिए मतदाता सूचियों के पृष्ठों की संख्या पूर्ण सेट 8526 प्रति पृष्ठ एक रुपए दर एक सेट का मूल्य 8526 रुपए एवं शीघ्रता दर प्रति पृष्ठ दो रुपए के मान से 17052 रुपए है।
222 जावरा के लिए मतदाता सूचियों के पृष्ठों की संख्या पूर्ण सेट 8264 प्रति पृष्ठ एक रुपए दर एक सेट का मूल्य 8264 रुपए एवं शीघ्रता दर प्रति पृष्ठ दो रुपए के मान से 16528 रुपए है।
223 आलोट (अजा) के लिए मतदाता सूचियों के पृष्ठों की संख्या पूर्ण सेट 8848 प्रति पृष्ठ एक रुपए दर एक सेट का मूल्य 8848 रुपए एवं शीघ्रता दर प्रति पृष्ठ दो रुपए के मान से 17696 रुपए है।
पांचों विधानसभा का एक रुपए प्रति पृष्ठ दर के अनुसार एक सेट का मूल्य 41870 रुपए एवं दो रुपए शीघ्रता प्रति पृष्ठ की दर से 83740 रुपए है।
रतलाम जिले की विधानसभा क्षेत्रवार आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केन्द्रों की सूची का विक्रय 219 रतलाम ग्रामीण (अजजा) के मतदान केन्द्र की सूची पृष्ठ संख्या 14, शीघ्रता प्रति पृष्ठ दर दो रुपए के मान से 28 रुपए। 220 रतलाम शहर के मतदान केन्द्र की सूची पृष्ठ संख्या 37 शीघ्रता प्रति पृष्ठ दर दो रुपए के मान से 74 रुपए।
221 सैलाना (अजजा) के मतदान केन्द्र की सूची पृष्ठ संख्या 19, शीघ्रता प्रति पृष्ठ दर दो रुपए के मान से 38 रुपए।
222 जावरा के मतदान केन्द्र की सूची पृष्ठ संख्या 26, शीघ्रता प्रति पृष्ठ दर दो रुपए के मान से 52 रुपए।
223 आलोट (अजा) के मतदान केन्द्र की सूची पृष्ठ संख्या 25, शीघ्रता प्रति पृष्ठ दर दो रुपए के मान से 50 रुपए। पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल मतदान केन्द्र की सूचियों के पृष्ठों की संख्या 121, दर प्रति पृष्ठ शीघ्रता के अनुसार 242 रुपए निर्धारित है।

You missed

error: Content is protected !!