• Fri. Sep 18th, 2026

किनारे पर आकर डूबा भाजपा का कारवां, कुमारास्वामी हो सकते हैं मुख्यमंत्री

BySurendra Jain

May 15, 2018

कर्नाटक। कर्नाटक में भाजपा बहुमत के आंकड़े 112 से दूर 104 पर आकर अटक गई है इसको देखते हुए कांग्रेस ने अपने पत्ते चल दिये है और जनता दल सेक्युलर के कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बाहर से बगैर किसी शर्त के समर्थन का ऐलान कर दिया है। शाम को 5 बजे कुमारस्वामी कांग्रेस के समर्थन का लेटर लेकर राज्यपाल से मिलने जा सकते हैं अब सारा दारोमदार राज्यपाल पर है कि वह सबसे बड़ी पार्टी के नाते भाजपा को सरकार बनाने का निमंत्रण दे या कांग्रेस के समर्थन के लेटर को देखते हुए जनता दल को सरकार बनाने का न्योता दे। अभी तक सिक्किम गोवा नागालैंड में जो भाजपा ने कांग्रेस के साथ किया है वही कांग्रेस कर्नाटक में भाजपा के साथ करने जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!