• Thu. Oct 29th, 2026

सनातन दल उम्मीदवार राव का घर-घर जनसम्पर्क जारी

BySurendra Jain

Nov 1, 2023

खबर पक्की, 1 नवंबर, रतलाम। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रतलाम शहर के लिये एकम् सनातन भारत दल के उम्मीदवार अरुण राव अपने मतदाताओं से डोर टू डोर जनसम्पर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांग रहे है। हर वर्ग के मतदाताओंं का समर्थन राव को प्राप्त हो रहा है। जब राव भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री महेन्द्र भरकुन्दिया के आवास पर आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे तो श्री भरकुन्दिया ने राव का पुष्प मालाओं से स्वागत कर अपना समर्थन जताया। इस अवसर पर अविनाश भरकुन्दिया भी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!