• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम के बेटे मयंक से मिलकर लोगो के चेहरे खिले, कहां पूरा समर्थन देंगे दादा को, कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में मयंक जाट ने किया महा जनसंपर्क

BySurendra Jain

Oct 31, 2023

खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने गांधी नगर स्थित श्री राधाकृष्ण मन्दिर में पूजा अर्चना कर वार्ड 1 व 2 में जनसम्पर्क किया। मयंक जाट से मिल क्षेत्र की जनता के चेहरे खिल उठे। क्षेत्रवासियों ने मयंक को अपना दुलार और आशीर्वाद दिया।
मयंक ने वार्ड 1 व 2 के रहवासियों के प्रेम स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा को भारी बहुमत से विजय दिलवाने का आग्रह किया। इसके प्रतिउत्तर में क्षेत्र की जनता ने मयंक को विश्वास दिलाया कि अपना अमूल्य मत कांग्रेस को देकर पारस दादा को विजयश्री दिलवाएंगे। इसके पूर्व मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी विधायक पारस सकलेचा ने चांदनी चौक में जनसंपर्क किया। इस दौरान फुटकर फल विक्रेता मनोहर कथार से कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने भेंट की। यहां पारस सकलेचा को उन्होंने फल खिलाकर आशीर्वाद दिया। श्री मनोहर कथार ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा सुलभ है हम अपनी बात कभी भी उनको बोल सकते हैं। वार्ड 44 और 21 के जनसंपर्क रहा। शाम को विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने वार्ड में भ्रमण करना प्रारंभ किया।
आज यहां करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा जनसंपर्क
1 नवंबर की सुबह 10 बजे कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा वार्ड नंबर 32 व 33 में जनसंपर्क करेंगे। डाट की पुल, दो बत्ती, फ्रीगंज, मनोहर होटल की गली ,दिल बहार चौराहा से पुलिस चौकी, दो बत्ती पुलिस चौकी, पुलिस लाइन, न्यू रोड, शास्त्री नगर, डॉ अजय जैन वाली गली, गुरु तेग बहादुर स्कूल वाली रोड, साई बाबा वाली रोड, राजीव गांधी सिविक सेंटर, राजपूत बोर्डिंग, शास्त्री नगर फोरलेन, पावर हाउस रोड ,पत्रकार कॉलोनी, राजस्व कॉलोनी होते हुए मयंक जाट के घर पर जनसंपर्क को विराम दिया जाएगा। शाम को 5 बजे से जनसंपर्क वार्ड नंबर 45 व 49 में रहेगा। वार्ड नंबर 49 शहीद चौक से प्रारंभ किया जाएगा रानी जी का मंदिर, ब्राह्मणों का वास, आबकारी चौराहा, लोहार रोड, नीम चौक, धान मंडी, नाहरपुरा, डालू मोदी चौराहा, डॉक्टर देवी सिंह की गली तथा गणेश देवी से नोलईपूरा चौमुखी पुल, आजाद चौक, चांदनी चौक, तोपखाना, गौशाला रोड, जाटों का वास कुम्हारी कुआं, शीतला माता से तोपखाना राकेश झालानी के घर पर समापन होगी।

You missed

error: Content is protected !!