• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का स्वागत, पूर्व गृह मंत्री श्री कोठारी ने परिवार के साथ किया स्वागत

BySurendra Jain

Oct 29, 2023

खबर पक्की, 29 अक्टूबर, रतलाम। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क शनिवार को संत रविदास चौक से आरंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। जनसंपर्क करते हुए डालू मोदी बाजार पैलेस रोड पर श्री काश्यप, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पहुंचे। श्री कोठारी ने सपरिवार श्री काश्यप का आत्मीय स्वागत किया।
श्री काश्यप बाद में भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर सहित पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत-अभिनंदन किया। जनसंपर्क शहर के जिस मार्ग से गुजरा वहां गली-मोहल्ले में क्षेत्र के रहवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इसमें बच्चे से लेकर बुर्जुग हर कोई शामिल रहा।
श्री काश्यप के जनसंपर्क के दौरान बैंड वाले ने अपना यंत्र बजाकर स्वागत करता नजर आया तो किसी ने कमल का फूल देकर 56 हजार पार की जीत का संकल्प जताया। जनसंपर्क शनिवार को सुबह वार्ड क्रमांक 24, 25, 26, 40 एवं 42 में किया गया। इसकी शुरुआत संत रविदास चौक से हुई। यहां से हरमाला रोड, मेहताजी का वास, थावरिया बाजार से टंकी चौराहा, गायत्री मेडिकल, नागर वास, दौलतगंज से डालूमोदी बाजार होकर पैलेस रोड होकर पैलेस गेट पर समापन हुआ।
रविवार को इन क्षेत्रों में होगा जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क 29 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10.30 बजे वार्ड क्रमांक 9, 10, 12 में होगा। इसकी शुरुआत धीरज प्रजापत के घर कस्तूरबा नगर तिराहा से होगी। यहां से कस्तूरबा नगर मेन रोड से टेलिफोन नगर होते हुए सुन्दर वन से नीलम पटेल के घर के सामने होते हुए महाँकाल मंदिर से मुरलीधर चाँदनीवाला के घर के सामने से कर्मचारी कॉलोनी से मुखर्जी नगर पानी की टंकी होते हुए मुखर्जी नगर मल्टी पर समापन।

You missed

error: Content is protected !!