• Thu. Oct 29th, 2026

निर्वाचन व्यय के संबंध में शिकायत के लिए प्रेक्षकगणों से संपर्क किया जा सकता है

BySurendra Jain

Oct 23, 2023

खबर पक्की, 23 अक्टूबर, रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रतलाम जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान खर्च पर नजर रखने के लिए केंद्रीय व्यय प्रेक्षकों को भेजा गया है। निर्वाचन व्यय संबंधी शिकायत के लिए प्रेक्षकों से संपर्क किया जा सकता है। जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 222 जावरा तथा 223 आलोट के लिए गौरव धंडा प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
भारतीय राजस्व सेवा 2011 बैच के अधिकारी प्रेक्षक गौरव धंड़ा स्थानीय इप्का गेस्ट हाउस में ठहरे हैं, उनका संपर्क नंबर 72248 68697 हैं। उनके लाइजनिंग अधिकारी एस.एस. राठौर है जिनका मोबाइल नंबर 76919 17331 है। इसी प्रकार जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना रतलाम ग्रामीण तथा रतलाम शहर के लिए नियुक्त केंद्रीय व्यय प्रेक्षक मुकाम बिकेन एस भी इप्का गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। भारतीय राजस्व सेवा 2009 बैच के अधिकारी मुकाम बिकेन का मोबाइल संपर्क नंबर 8269689878 हैं। उनके लाइजनिंग अधिकारी यू.पी.अहिरवार का मोबाइल नंबर 9425623760 है।

You missed

error: Content is protected !!