• Thu. Oct 29th, 2026

25 अक्टूबर को रंगोली में होगा भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में बैठक संपन्न

BySurendra Jain

Oct 23, 2023

खबर पक्की, 23 अक्टूबर, रतलाम। भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में सोमवार को विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी 25 अक्टूबर को शाम 4 बजे रंगोली सभागृह में महिला सम्मेलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।
विधायक एवं भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप ने बैठक में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में उनकी महती भूमिका है। सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं को आमंत्रित कर इसे सफल बनाए। बैठक में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला मंत्री सोना शर्मा, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहूजा, मंडल अध्यक्ष रेखा गौतम, पूजा बोहरा, चेतना पाटीदार, राखी व्यास सहित मोर्चा की जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी की बहनें उपस्थित रही।
रतलाम शहर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ 24 अक्टूबर को
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी की चुनाव गतिविधियां तेज हो गई है। चुनाव कार्यों के संचालन के लिए रतलाम शहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी, विधायक चेतन्य काश्यप के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 24 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे वीसाजी मेंशन स्टेशन रोड रतलाम पर होगा। विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने बताया कि चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर सांसद गुमान सिंह डामोर, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे।

You missed

error: Content is protected !!