• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर द्वारा 7 आरोपी जिला बदर किए गए

BySurendra Jain

Oct 20, 2023

खबर पक्की, 20 अक्टूबर, रतलाम। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने जिले में लोक शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, आपराधिक कृत्यों को रोकने, हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने की दृष्टि से जिले के सात आरोपियो को जिला बदर कर दिया हैं। सभी आरोपियो को 24 घंटे के भीतर रतलाम छोडने और जिले की राजस्व सीमाओं समीपवर्ती जिले उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ तथा मंदसौर की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री भास्कर लक्षाकार द्वारा जारी आदेश में विश्राम पिता लेखराज सोनी निवासी रतलामी नाका जावरा को 6 माह, शंभुलाल पिता शोभाराम बागरी निवासी ग्राम खोखरा 3 माह, उमेश पिता मनोज सिसौदिया निवासी उकेडिया 6 माह, मुश्ताक उर्फ मुस्ताक पिता भुरु खां निवासी दरगाह मोहल्ला आलोट 6 माह, आशाबाई पति सुरेश भाटी निवासी मीणा कालोनी आलोट को 1 वर्ष, आबिद पिता सिकंदर शाह निवासी ग्राम कमेड 6 माह तथा धीरज पिता नागेन्द्र राठौर निवासी डोंगरे नगर को 6 माह के लिए जिला बदर किया है।

You missed

error: Content is protected !!