खबर पक्की : 8 अक्टूबर रतलाम, 2 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के पश्चात अंबेडकर ग्राउंड पर प्रारंभ हुई जया किशोरी जी की भागवत कथा का आज अंतिम दिन है। भागवत कथा में प्रतिदिन 10 12 कभी-कभी तो 15000 तक श्रोता श्रवण करने आते हैं आज अंतिम दिन होने से भारी भीड़ रहने की संभावना है। आयोजन में खाने पीने की व्यवस्था का जिम्मा लालु महाराज के सुपुत्र पंडित धीरज महाराज का है। बताया जाता है कि 12 से 15000 लोगों का शाम का खाना प्रतिदिन हो रहा है खाना बनाने की व्यवस्था के लिए 80 से 85 लोगों की टीम है। सवा सौ लोगों की टीम काउंटर तक खाना पहुंचाने के लिए लगी हुई है और खाना सर्वे करने के काउंटरों पर और अन्य व्यवस्था के लिए महापौर प्रहलाद पटेल रतलाम प्रॉपर्टी ब्रोकर और अन्य ढ़ेरो सामाजिक संस्थाओं के लोग अपना योगदान दे रहे हैं। व्यवस्था में लगे लोगों का प्रतिदिन 600 लोगों का खाना और नाश्ता चाय वगैरा सुबह शाम बन रहा है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण अंचल से भी जया किशोरी जी को सुनने के लिए भारी भीड़ आ रही है। शिवगढ़ से आए दीपा और कुलदीप ने बताया कि बहुत अच्छी भागवत कथा हो रही है और उतना ही सुंदर व्यवस्था श्रवण करने आए लोगों के लिए खाने की है। इतने लोगों की व्यवस्था वह भी लगातार 7 दिनों तक कोई भामाशाह ही कर सकता है। इसी प्रकार ग्राम ग्राम धराड़ से आए आदिवासी हेमराज और लल्ली का भी कहना था के बहुत ही सुंदर आयोजन है। कथा श्रवण करने ग्राम नगरा से आए कटिंग व्यवसाय करने वाले गोपाल का भी कहना था कि बहुत ही जोरदार व्यवस्था है और वास्तव में रतलाम विधायक भामाशाह है।


