• Thu. Oct 29th, 2026

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन, नंद के आनंद भयों, जय कन्हैयालाल की गूंजते ही झूमा पांडाल, भागवत कथा सिखाती है जीवन का दर्शन – सुश्री जया किशोरी जी, सनातन का उद्घोष करते रहे विधायक चेतन्य काश्यप- विभाष उपाध्याय

BySurendra Jain

Oct 6, 2023

खबर पक्की, 6 अक्टूबर, रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन गुरूवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। सुप्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी जी ने जैसे ही श्री कृष्ण जन्म का उदघोष किया, वैसे नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की गूंजा और पूरा पांडाल झूम उठा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के जीवंत मंचन ने सबका मन मोह लिया। इससे पूर्व भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मना। सुश्री जया किशोरीजी ने धर्म की कथा, समुद्र मंथन और प्रभु के वामन अवतार की कथा भी सजीव श्रवण कराई। इस मौके पर जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे। शुक्रवार को श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग की कथा श्रवण कराई जाएगी।
गुरूवार को किशोरी जी ने कहा कि जीवन में सिर्फ भगवान ही है जो आपका साथ देते है। वह सुख में साथ रहे या न रहे लेकिन दुख में हमेशा साथ रहते है। भले ही दिनभर भगवान का नाम न लें, लेकिन एक नियम बनाए कि जब भी घर से निकले कम से कम तब एक बार तो भगवान का नाम ले। नियम ऐसा हो कि दुनिया इधर की उधर हो जाए, लेकिन नियम न टूटे। भगवान वहीं आते है जो बुलाता है।
उन्होने कहा प्रभु कहते कि उपभोग करते रहोगे तो तृप्ति कैसे मिलेगी। यदि तृप्ति चाहिए, तो इनका त्याग करना पड़ेगा। यदि आप किसी चीज को ग्रहण कर रहे हो तो उसका त्याग नहीं कर सकते हो। दुनिया इसलिए सुंदर नहीं बनाई कि तुम मुझे भूल जाओ। जो चीजे सुख के लिए दी, आज वहीं दुख का कारण बन गई है। भागवत कथा हमे जीवन का दर्शन सिखाती है। इसे श्रवण करने से मानव मात्र का कल्याण हो जाता है।
आरंभ में मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने कहा कि जन्मांतर के सुकृत पुण्यों के फलस्वरूप भागवत कथा सुनने को मिलती है। यह अवसर चेतन्य काश्यप जी के माध्यम से आया है, जिसके लिए उन्हे धन्यवाद देता हूं। कामना करता हूं कि इसी प्रकार से वे सनातन का उद्घोष करते रहे और उसकी गूंज सर्वत्र सुनाई पहुंचे।
कथा से पूर्व फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, श्रीमती नीता काश्यप,, सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप सहित समिति सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा आरती की गई। उसके पश्चात संत रविदास समाज, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स, वाघेला गौसेवा समिति, आदि गौड़ ब्राहम्ण समाज, पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति, जगन्नाथ यात्रा समिति, वाल्मीकि समाज, श्री राठौर क्षत्रीय तेली समाज चार भुजानाथ, प्रभु प्रेेमी संघ, समन्वय परिवार एवं काकानी फाउंडेशन, मेहंदीकुई बालाजी न्यास एवं तुलसी परिवार, हरिहर सेवा समिति, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी बहने, सिखवाल ब्राम्हण समाज, मुखर्जी मंडल, जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप आदि ने सुश्री जया किशोरी एवं श्री काश्यप का स्वागत अभिनंदन किया।

You missed

error: Content is protected !!