• Thu. Oct 29th, 2026

मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी

BySurendra Jain

Oct 4, 2023

खबर पक्की, 4 अक्टूबर, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकरियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को अच्छे से अच्छा एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा और सुश्री प्रीति मंडोरिया द्वारा आलोट में कार्यवाही करते हुए कारगिल चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स से मावा पेड़े और बूंदी लड्डू,आलोट बायपास स्थित रोहिणी फैमिली रेस्टोरेंट से सब्जी ग्रेवी, कारगिल चौराहा स्थित लक्की ट्रेडर्स से खोपरा बुरा एवम् जय माता दी किराना से मधुरतन घी तथा प्रमिला गंज स्थित सांवरिया डेयरी से मिक्स दूध के नमूने लिए।
इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा जावरा में कार्यवाही करते हुए मंदसौर रोड़ जावरा स्थित पारस एग्रो से अलसी तथा बन्नाखेड़ा जावरा स्थित सेंचुरी स्पाइसेस से मैथीदाना एवम अलसी के नमूने लिए गए। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए। जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी।

You missed

error: Content is protected !!