• Thu. Oct 29th, 2026

कांग्रेस नेता आशीष डैनियल के खिलाफ दलित युवती के साथ छेडछाड का आपराधिक प्रकरण दर्ज

BySurendra Jain

Oct 3, 2023

खबर पक्की, 3 अक्टूबर, रतलाम। कांग्रेस नेता आशीष डैनियल के खिलाफ एक दलित युवती ने छेडछाड का मामला दर्ज कराया है। आजाक थाने पर आशीष डैनियल और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
आजाक थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री के अनुसार, दलित युवती ने आशीष डैनियल के खिलाफ छेडछाड करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त युवती आशीष के कार्यालय में ही काम करती थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि आशीष लम्बे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
युवती की शिकायत की जांच की गई,जिसमें उसके द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच प्रतिवेदन के आधार पर आज आजाक पुलिस ने आशीष डैनियल और एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध छेडछाड,जान से मारने की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

You missed

error: Content is protected !!