• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा की जीत के लिए जी जान से जुट जाएं कार्यकर्ता : जीतू भाई वाघानी, रतलाम शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठकों का आयोजन

BySurendra Jain

Oct 1, 2023

खबर पक्की, 1 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी की रतलाम शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की कामकाजी बैठक रविवार को आयोजित हुई। इनमें गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं भावनगर विधायक जीतू भाई वाघानी ने मार्गदर्शन दिया। बैठकों में पंच परमेश्वर, शक्ति केन्द्र, मण्डल एवं जिला तथा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि शामिल हुए। श्री वाघानी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए जी जान से जुट जाने का आह्वान किया।
शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक रूद्र पैलेस में हुई। आरंभ में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने स्वागत भाषण दिया, तत्पश्चात् जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, शहर विधायक चेतन्य काश्यप एवं भावनगर विधायक श्री वाघानी ने संबोधित किया। बैठक का संचालन मनोहर पोरवाल द्वारा किया गया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास आदि मंचासीन रहे।
रंगोली सभागार में आयोजित रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बैठक में श्री वाघानी ने चुनाव तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा, जिला प्रभारी श्री पांडेय, जिला चुनाव संयोजक श्री पुरोहित, जिला महामंत्री श्री कटारिया, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर मंचासीन रहे। बैठकों में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत का संकल्प लिया।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भावनगर विधायक श्री वाघानी 2 अक्टूबर को जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों की बैठकों में शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति में प्रात: 11:00 बजे सैलाना विधानसभा की बैठक कुमावत धर्मशाला सैलाना, दोपहर 01:30 बजे जावारा विधानसभा क्षेत्र की बैठक बीएलएम पैलेस, खाचरौद रोड़ जावरा एवं शाम 04:00 बजे आलोट विधानसभा क्षेत्र की बैठक मनुनिया महादेव मंदिर, आलोट में होगी। इन बैठकों में पंच परमेश्वर, शक्ति केन्द्र, मण्डल, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

You missed

error: Content is protected !!