• Fri. Oct 30th, 2026

बीते माह अगस्त तक आबकारी विभाग ने 109 करोड़ का राजस्व अर्जित किया

BySurendra Jain

Sep 19, 2023

खबर पक्की, 19 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के आबकारी विभाग द्वारा बीते माह -अगस्त तक 109 करोड़ 80 लाख रुपए राजस्व अर्जित किया है। जिले में आबकारी केंद्रों की निर्धारित लाइसेंस फीस ड्यूटी वसूल की जा रही है।
इसी प्रकार अवैध मदिरा के विनिर्माण संग्रह परिवहन एवं अवैध विक्रय पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत माह अप्रैल 23 से माह – अगस्त 23 तक कुल 730 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद किए गए। जिसमें 1091.28 बल्क लीटर देसी मदिरा,177.13 बल्क लीटर विदेशी मदिरा,1955.0 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 11498.0किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया, कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!