• Fri. Oct 30th, 2026

भाजयुमो ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, युवाओ में दिखा उत्साह

BySurendra Jain

Sep 18, 2023

खबर पक्की, 18 सितंबर, रतलाम। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवम युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में रतलाम शहर में युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला महामत्री प्रदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं युवा मौजूद रहे। विधायक चेतन्य काश्यप ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सह मीडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रजवलित एवं माल्यार्पण कर किया। बड़ी संख्या में युवाओ व नेताओ का उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पाटीदार ने किया।
जिला अध्यक्ष श्री लुनेरा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मोत्सव पर युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर लगाकर सिर्फ वोट मांगने या पार्टी हित का नहीं सोचा,बल्कि आम जन के बारे में सोचकर आयोजन रखा। आम लोगो को रक्त की बहुत जरुरत होती है। अंचल के जावरा, बाजना, सैलाना, आलोट जैसे क्षेत्र में भी युवा मोर्चा से आग्रह करता हु ऐसे आयोजन वहा भी किए जाए।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपल्व जैन ने कहा कि केन्दीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में लोकप्रिय प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर रखे गए है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ राजनीति कार्यो में रूचि नहीं रखती अपितु इसके साथ मानव सेवा, जनजाति सेवा और तमाम सेवा के कार्यो में भी निरंतर रूचि रखती है। रक्त दान शिविर के दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मनोहर पोरवाल ,मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्णा सोनी, एम आई सी सदस्य एवम पार्षद भगत भदौरिया, मोहन मुरलीवाला, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पाटीदार, उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष /उपाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं युवा नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!