• Fri. Oct 30th, 2026

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर को, महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत रहेंगे मुख्य अतिथि

BySurendra Jain

Sep 18, 2023

खबर पक्की, 18 सितंबर, रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर को विधायक सभागृह बरबड़ हनुमान मंदिर पर आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत रहेंगे। अध्यक्षता सांसद गुमानसिंह डामोर करेंगे। इस मौक़े पर विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा एवं महापौर प्रहलाद पटेल रहेंगे।
यह जानकारी फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने दी। श्री काश्यप की उपस्थिति में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। श्री काश्यप ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में रतलाम शहर के विभिन्न विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब 2000 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाओं का सम्मानित किए जाने का यह कार्य फाउंडेशन द्वारा बीते 9 वर्षो से किया जा रहा है। बैठक के दौरान समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन उपस्थित रहे।उन्होंने बताया की प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को दी जा रही है। समारोह में अभिभावक भी उपस्थित होंगे। समिति ने मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से समारोह में अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है। समारोह हेतु कूपन स्कूल में भेजे जा रहे है। मेधावी विद्यार्थियों से बुधवार से इन्हे प्राप्त करने की अपील भी की गई है।

You missed

error: Content is protected !!