• Thu. Oct 29th, 2026

गुणावद के युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

BySurendra Jain

Sep 7, 2023

खबर पक्की, 07 सितंबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंर्तगत भारतीय जनता यूवा मोर्चा रतलाम जिले के नामली मंडल द्वारा नवमतदाता सम्मेलन ग्राम गुणावद में आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या में नव मतदाताओं व कई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह चिक्कू बन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई ।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल परमार, मंडल महामंत्री पुखराज जाट, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राठोर, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश जाट, उपसरपंच संजय जाट, किशोरसिंह पंवार, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित राठौड़, सोनू जाट, धारासिंह जाट, शुभम पटेल धर्मेंद्र जाट, बलराम जाट, रविराज सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में नव मतदाता उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!