• Sat. Oct 31st, 2026

राष्ट्र का सम्मान हमसे है… शिक्षक दिवस के अवसर पर टेक्नीकल टीचर का सॉग लॉच, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष ने समारोह में किया गीत लॉच

BySurendra Jain

Sep 5, 2023

खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। तोतली जुबान से कविता जो सुनवाते, नन्हे-नन्हे हाथ से तबला जो बजवाते… इस धरा का मान हमसे है, राष्ट्र का सम्मान हमसे है, गीता का ज्ञान हमसे है, तेरी पहचान हमसे है…।
शिक्षकों के सम्मान और उनकी मेहनत को परिभाषित करते इस खूबसूरत गीत की समारोह पूर्वक लॉचिंग मंगलवार को हुई। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान बना चुके निर्माता, निर्देशक, लेखक, संगीतकार हरीश दर्शन शर्मा की नई फिल्म टेक्निकल टीचर का यह गीत शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉच हुआ। रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने क्लिक करते हुए गीत लॉच किया। रतलाम प्रेस क्लब फिल्म का मीडिया पार्टनर है। इस दौरान रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार नीरज शुक्ला, अदिति मिश्रा, फिल्म में महत्वपूर्ण और रोचक भूमिका निभाने वाले कलाकार डॉ. पवन मजावदिया, प्रकाश गोलानी, हर्ष शर्मा मेडी, आकांक्षा शर्मा, नीति शर्मा, स्क्रीनप्ले राइटर अमजद खान, ईशान शर्मा आदि मौजूद थे। खास बात है कि इस गीत को फिल्म में अभिनय करने वाली कलाकार नोईडा की आकांक्षा शर्मा ने ही लिखा है। उन्होंने फिल्म के कई डॉयलॉग भी रचे हैं।
बेटियों की समस्या और तकनीक पर फोकस
शर्मा की आने वाली फिल्म टेक्नीकल टीचर बेटियों की आज के दौर में वास्तविक स्थिति और आज तक मौजूद समस्याओं के साथ तकनीक के बेहतरीन पहलु पर फोकस करती है। इसका म्युजिक, बैकग्राउंड स्कोर और दमदार डॉयलॉग इसकी मजबूत कहानी को और बेहतर बनाते हैं। शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में वास्तविक दृश्यों से प्रेरित सिनेमा को गढऩे की कोशिश की गई है। इस फिल्म में भी अधिकांशत: स्थानीय कलाकारों ने ही शानदार काम किया है और इसके दृश्य भी रतलाम और आसपास की खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माए गए हैं।

You missed

error: Content is protected !!