• Thu. Oct 29th, 2026

साधारण सम्मेलन को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की बैठक संपन्न

BySurendra Jain

Sep 3, 2023

खबर पक्की, 3 सितंबर, रतलाम। नगर निगम साधारण सम्मेलन आज आयोजित होने जा रहा है। साधारण सम्मेलन को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया की उपस्थिति में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा शहर कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई जिस पर एजेंडे पर बिंदुवार चर्चा की गई। जारी एजेंडे में वर्तमान शहर के जनहित व जन समस्या से जुड़े मुद्दे नहीं होने पर तथा गरीब जनता को लूटने की तैयारी भाजपा परिषद द्वारा की गई है। बाजार बैठक वसूली को पूर्ण रूप से बंद करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा रतलाम शहर की जनसभा में घोषणा की गई थी किंतु बाजार बैठक वसूली गरीब फुटकर व्यापारियों पर लादने के लिए भाजपा ने तैयारी कर ली है। यह जनता के साथ बड़ा छलावा है इसके अलावा छोटे गुमटीधारियों से नामांतरण के नाम पर बड़ी राशि वसूलने की तैयारी की जा रही है तथा शहर की बड़ी समस्या सीवरेज सिस्टम व बिगड़ी पेयजल व्यवस्था विभाजित भूखंडों की अनुमति ऐसे कई मुद्दे एजेंडे से गायब है। समस्त चर्चा में भाजपा परिषद को घेरने की तैयारी की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के समस्त पार्षद उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!