खबर पक्की, 2 सितंबर, रतलाम। तीज पूजन कार्यक्रम में दतिया खेड़ी आश्रम पर पहुंचे दो सगे भाइयों की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव डाबडिय़ा के मोहनलाल शर्मा के परिवार आयोजित तीज पूजन कार्यक्रम में गए थे। उनके दो पुत्र राधेश्याम पिता मोहनलाल उम्र 38 वर्ष और दुर्गा शंकर पिता मोहनलाल उम्र 35 वर्ष की शिप्रा नदी में डूब गए। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि राधेश्याम और दुर्गा शंकर 12 वर्षीय बालिका को बचाने के लिए नदी में उतरे। उन्होंने बालिका को तो बचा लिया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई नदी में डूब गए। डूबने की सूचना पर ग्रामीण इक_ा हुए, फिर बड़े भाई राधेश्याम को नदी से बाहर निकाल लिया। बाद में मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दुर्गा शंकर को कभी बाहर निकाल लिया है।
दोनों को फिलहाल आलोट सिविल अस्पताल में लाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों की मौत हो गई है। हालांकि, मामले में भी डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि नहीं की गई है। आलोट से प्रशासनिक अमला भी दतिया खेड़ी आश्रम पर पहुंच गया है। आलोट एसडीएम सुनील कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुंचे हैं।

