खबर पक्की, 2 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिला आयुष विभाग के अमले ने स्थानीय विरियाखेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिह चौहान ने बताया कि विरियाखेड़ी रतलाम स्थित वृद्ध आश्रम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्टाफ को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय, मलेरिया, डेंगू से बचाव के उपाय बताए गए। शिविर में डॉ. सुरेश भूरा, गिरधारीलाल इत्यादि का सहयोग रहा। वृद्धाश्रम के समस्त स्टाफ का भी योगदान रहा।

