• Sat. Oct 31st, 2026

रतलाम की अनाज मंडी 4 सितंबर से अनिश्चित कालीन बंद

BySurendra Jain

Sep 1, 2023

खबर पक्की, 1 सितंबर, रतलाम। सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के आह्वान पर आज अनाज मंडी प्रांगण में दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन ,रतलाम के द्वारा समस्त मंडी व्यापारियों की बैठक संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र जी चतर की अध्यक्षता में रखी गई, जिसमे सर्वानुमति से 4 सितंबर से अनाज मंडी प्रांगण अनिश्चित काल के लिए बंद रखने की सहमति बनी। श्री चतर ने बताया की हम सरकार से मुख्य मांगों के तहत मंडी प्लांट/गोदाम की लीज नियमावली को सरल करने एवं मंडी टैक्स 1त्न, एवं निराश्रित शुल्क समाप्त करने की प्रमुख मांग सरकार के समक्ष रखेंगे। आपने कहा की प्रदेश में जब सारा व्यापार जब ई वे बिल से हो रहा है तब ठ्ठशष् और उसके सत्यापन की जरूरत नहीं है। एक बार मंडी व्यापारी को व्यापार की अनुमति मंडी समिति द्वारा होने के पश्चात लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया बंद हो। मंडी बोर्ड से लाइसेंस या लाइसेंस नवीनीकरण शब्द निकाल देना चाहिए। अभी सिर्फ अनाज मंडी बंद रहेगी, प्याज और लहसुन मंडी चालू रहेगी। बैठक में के बाद मंडी समिति रतलाम के प्रभारी सचिव श्री राजेंद्र जी व्यास को मंडी बंद संबंधित पत्र दिया गया। इस अवसर पर दिलिप मेहता जिलाध्यक्ष म.प्र. अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ प्रमुख व्यापारी वर्धमान बरडिया, अभय सेठिया, कांतिलाल चोपड़ा, अखिलेश नाहर, निलेश बाफना, रितेश बाफना, धर्मेंद्र माहेश्वरी, हितेश पारख, हितेश मेहता अभय सियार, कैलाश औरा, पंकज जैन, मांगीलाल मोदी, राजेंद्र बाफना, रिजवान भाई, विपुल मुरार, शैलेंद्र चोपड़ा आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन एवं आभार दिलीप मेहता ने किया।

You missed

error: Content is protected !!