• Fri. Nov 13th, 2026

आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन 1 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली में, मेडिकल कॉलेज के 11 विशेषज्ञ चिकित्सक स्वास्थ्य एवं उपचार सेवाएं प्रदान करेंगे

BySurendra Jain

Aug 29, 2023

खबर पक्की, 29 अगस्त, रतलाम। जिले में आयुष्मान भव: अभियान का आयोजन 1 सितंबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में न्यू कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयुष्मान स्वास्थ्य मिले के संबंध में तैयारी हेतु अंतर्विभागीय की बैठक का आयोजन किया गया।
सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि एक दिवसीय निशुल्क आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन 1 सितंबर को प्रात: 9 से दोपहर 3 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली में किया जाएगा। मेले में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण, इलाज और निशुल्क दवाइयो का वितरण किया जाएगा। मेले में महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार बाथम, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ संजय रावत, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. भावेश खंडेलवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनू बोरदिया, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय वरुण, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष राठौड़, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चित्तोड़ा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसन्नजीत दास, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ. लोकेश भलोत, दिव्यांगता विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार तलेले द्वारा आवश्यक परीक्षण, जांच एवं आवश्यक दवाइयां प्रदान की जाएगी।
स्वास्थ्य मेले में निशुल्क आभा आईडी कार्ड निर्माण (डिजिटल हेल्थ कार्ड) भी बनाए जाएंगे। आभा आईडी बनवाने के लिए अपना आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आना आवश्यक रहेगा। बैठक के दौरान एसडीम त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार कुलभूषण, सीईओ जनपद पंचायत रामपाल करजरे, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी रजनीश सिंहा, जिला स्त्रोत समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. मिश्रा, डॉ. ध्रुवेंद्र पांडे, डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम डॉ. अजहर अली, बीएमओ डॉक्टर संध्या बेलसरे एवं अन्य विभागिय अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!