• Fri. Nov 13th, 2026

विकसित प्रशस्त एप के माध्यम से दिव्यांग छात्रों को उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

BySurendra Jain

Aug 29, 2023

खबर पक्की, 29 अगस्त, पिपलोदा। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा विकसित प्रशस्त एप के माध्यम से दिव्यांग छात्रों की शीघ्र पहचान कर चिकित्सीय एवं शैक्षिक सहयोग की प्रक्रिया को निर्धारित कर सरल बनाने के उद्देश्य से विकासखंड में कार्यरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिपलोदा में किया गया।
प्रशिक्षण सह-कार्यशाला का शुभारंभ, डाइट पिपलोदा के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह मईडा, खंड स्रोत समन्वयक प्रदीपसिंह बैस के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। विशेष वक्ता के रूप में डाईट पिपलोदा के व्याख्याता श्रीमती संगीता भट्ट, राजेंद्रराव भोगलेकर, श्रीमती अलका आचार्य थे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री बैस ने कहा कि सभी शिक्षकों को प्रशस्त ऐप को डाउनलोड करना है तथा 15 सितंबर तक सभी छात्रों की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से करनी है। शिक्षक इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी छात्र स्क्रीनिंग से छूट नहीं पाए, इसके साथ ही 21 प्रकार की दिव्यांगता एवं शासन एवं विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
कार्यशाला को खंड अकादमिक समन्वयक सत्यनारायण राठौड़, रामदयाल अंजना, रामकृष्ण उपाध्याय, बलराम चौहान, प्रधान अध्यापक सुनीता शर्मा द्वारा भी संबोधित किया। कार्यशाला के मास्टर ट्रेनर एवं एमआरसी मदन धामनिया ने प्रशास्त्र अप के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी उपस्थित अध्यापकों को 63 बिंदुवार विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इन 63 बिंदुओं के आधार पर शिक्षक छात्रों की स्क्रीनिंग करेंगे। शिक्षकों के लिए भोजन, चाय, नाश्ते की व्यवस्था प्रशिक्षण स्थल पर ही की गई थी।
इस अवसर पर जनशिक्षक अंबाराम बोस, मुकेशकुमार राठौर, बसंतीलाल पाटीदार, रामप्रसाद पाटीदार, मोहन सिंह सोलंकी, सोमेश् बरगल, मोहम्मद शाहिद खान, हरिशंकर रावल, भोपाल सिंह राठौड़, नितिन दुबे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांग छात्रावास के वार्डन अंबाराम बोस द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन बीएससी रामकृष्ण उपाध्याय द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!