• Fri. Nov 13th, 2026

श्री शिवानी को सम्मानित किया

BySurendra Jain

Aug 27, 2023

खबर पक्की, 27 अगस्त, रतलाम। सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा संगठन की वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध 88 वर्षीय सुश्री हंसी शिवानी को संगठन के लिए दी गई सेवाओं के लिए कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के सचिव कामरेड एच एन जोशी, वरिष्ठ सलाहकार विजयप्रकाश दुबे, आई एल पुरोहित संगठन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास, एम ए खान, देवेंद्र वर्मा, मंगल खंडेलवाल, महेश ओझा, रमेशचंद शुक्ला, दुर्गाप्रसाद मिश्रा, दलपतसिंह, के एल जायसवाल, कमलजीतसिंह, राजेंद्रसिंह परमार, लाखनराव महिला समिति की प्रेमलता जैन, जया शर्मा, संतोष निशा, कल्पना शर्मा, किरण राजावत, प्रभा पांडे, सुजाता, मनोरमा गहलोत, गायत्री शर्मा, वीणा मोदी, सुषमा गहलोत आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि मैडम शिवानी लगातार सेवानिवृत्ति के पश्चात संगठन की गतिविधियों से जुड़ी रही है आज जो वह स्वस्थ दिख रही है यह संगठन की लगातार गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका एवं समाज सेवा का परिणाम है।

You missed

error: Content is protected !!