• Fri. Nov 13th, 2026

रतलाम विकास प्राधिकरण की संचालक मण्डल की बैठक पोरवाल की अध्यक्षता में हुई

BySurendra Jain

Aug 25, 2023

खबर पक्की, 25 अगस्त, रतलाम। कार्यालय रतलाम विकास प्राधिकरण, रतलाम की संचालक मण्डल की बैठक अशोक पोरवाल की अध्यक्षता में 25 अगस्त को आयोजित की गई।
बैठक में ग्राम सालाखेड़ी में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में आंतरिक एवं बाह्य विद्युतीकरण कार्य हेतु आमंत्रित प्रथम निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर अधिक होने से निरस्त की जाकर पुन: निविदा आमंत्रण की स्वीकृति की पृष्टि के साथ योजना क्रमंाक 04, श्री परशुराम विहार में भूखण्ड व्ययन हेतु प्राप्त उच्चतम दर की स्वीकृति की पुष्टि एवं विभाग द्वारा की गई कार्यवाही का अनुमोदन किया गया।
इसके साथ प्राधिकरण में पदस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को 1 जनवरी-2023 से वृद्धि 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का लाभ दिये जाने की स्वीकृति प्रदान किये जाने के साथ ही कई जनहितैशी निर्णय लिये गये। साथ ही अध्यक्ष श्री पारेवाल ने संचालक मण्डल के समक्ष शहर विस्तारीकरण की दृष्टि से नगर विकास स्कीम योजना के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु स्थानीय स्तर पर निविदा आमंत्रित कर सलाहकार नियुक्त किये जाने का प्रस्ताव रखा जिसे संचालक मण्डल ने सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की।
आहूत बैठक ने संचालक मण्डल के सदस्य नगर तथा ग्राम निवेष के संचालक एम.एल. वर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री के प्रतिनिधि के रूप में एस.डी.ओ. पी.के.रॉय, नगर पालिक निगम के उपयंत्री बृजेश कुशवाह, म.प्र. विद्युत मण्डल के कार्यपालन यंत्री तिवारी के अलावा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा, सहायक यंत्री राकेश कुमार गुप्ता, उपयंत्री भावेश पाटिल, वरिष्ठ लिपिक राजेश उपाध्याय, अंजली शर्मा उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!