• Fri. Nov 13th, 2026

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन : बारडोली विधायक ईश्वर परमार ने किया ‘‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’’ क्रियान्वन करने का आह्वान

BySurendra Jain

Aug 21, 2023


खबर पक्की, रतलाम, 21 अगस्त।
 विधायक प्रवास अभियान के तहत रतलाम विधानसभा क्षेत्र में आए गुजरात के बारडोली विधायक ईश्वर परमार सोमवार को रंगोली सभागृह में आयोजित संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मोर्चा एवं प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में ‘‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’’ क्रियान्वन करने का आह्वान किया। सम्मेलन में विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर में किए गए विकास कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ सम्मेलन के आरंभ में विधायक प्रवास अभियान के जिला प्रभारी एवं महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु गुजरात से आए बारडोली विधायक ईश्वर परमार का परिचय दिया। श्री परमार ने भाजपा की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोर्चा एवं प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी हर वर्ग से जुड़ी है। चुनाव में सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान कराकर भाजपा को विजयश्री बनाए। श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम में भाजपा की जीत का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के रीति-नीति अनुसार घर-घर जाकर जनसंपर्क करने एवं मतदाताओं को मतदान हेतु अधिक से अधिक प्रेरित करने का आव्हान किया।
सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार भी मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत अनिता कटारिया, सुदीप पटेल, अनुज शर्मा, रजनीश गोयल, मधू शिरोड़कर, राजेश रांका, गोपाल राठी, रवि निन्दाने आदि ने किया। विधायक प्रवास अभियान के विधानसभा सहसंयोजक रजनीश गोयल ने बताया कि इस दौरान भाजपा अजा, जजा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेल प्रकोष्ठ, क्रीड़ा भारती प्रकोष्ठ, बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!