• Fri. Nov 13th, 2026

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

BySurendra Jain

Aug 19, 2023

खबर पक्की, 19 अगस्त, रतलाम। जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां पर्याप्त समय पूर्व प्रारंभ कर दी गई है। इसके दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण शनिवार को किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा, एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार तथा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय के परिसर में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 265, 268, 269 तथा सुभाष माध्यमिक विद्यालय जावरा के मतदान केंद्र क्रमांक 270, 271 का निरीक्षण किया। इसके अलावा मतदान केंद्र क्रमांक 205 प्राथमिक विद्यालय इस्लाम नगर का निरीक्षण किया गया। स्कूल में मरम्मत की आवश्यकता के दृष्टिगत कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अनुराग सिंह एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया। विधानसभा निर्वाचन की दृष्टिगत कलेक्टर द्वारा मतदान केन्द्रों पर आवाजाही की व्यवस्था, एप्रोच रोड, प्रकाश व्यवस्था इत्यादि निरीक्षण किया गया।
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2 अगस्त से 31 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है जिसके दौरान कार्य दिवस में मतदान केंद्रों पर समस्त बीएलओ उपस्थित रहेंगे तथा मतदाता का नाम जोडऩे,घटाने व संशोधन के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। इस दौरान 12 अगस्त,13 अगस्त, 19 अगस्त और 20 अगस्त को विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे है । मतदाता सूची में नाम जुड़वाने ,घटाने और अन्य संबद्ध कार्य के लिए कार्यलायीन समय में टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके या अपने बीएलओ से संपर्क जानकारी भी जा सकती है। जिले में स्थानीय बोली के द्वारा मुनादी करवाकर अपील की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!