• Fri. Nov 13th, 2026

जिला अभिभाषक संघ चुनाव के कड़े मुकाबले में राजीव ऊबी अध्यक्ष बने

BySurendra Jain

Aug 19, 2023

खबर पक्की, 19 अगस्त, रतलाम। जिला अभिभाषक संघ रतलाम के चुनाव में राजीव ऊबी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। लोकेंद्र सिंह गहलोत सचिव निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर अभिभाषक राजीव ऊबी, संजय पंवार और सुनील लाखोटिया में मुकाबला बेहद नजदीक का रहा, जिसमें राजीव ऊबी ने सुनील लाखोटिया को दो मत से पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। सचिव पद पर लोकेंद्र सिंह गेहलोत और उपाध्यक्ष पंकज कटकानी चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुने गए 9 अभिभाषकों में से सर्वाधिक 300 मत नरेंद्रसिंह चौहान को हासिल हुए। सभी विजेता सदस्यों को अभिभाषकों ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
अभिभाषक संघ के लिए कुल 43 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए मैदान में थे। शुक्रवार को 620 मतदाताओं में से 578 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इन मतों की गणना दो चरण में शनिवार को हुई। पहले चरण में कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतगणना की गई। इसके बाद दूसरे चरण के रूप में सभी प्रमुख पदों के लिए भी मतगणना हुई।
रोचक मुकाबले में हुई रिकाउंटिंग
रोमांचक मुकाबले में राजीव ऊबी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील लाखोटिया से महज दो वोट आगे रहने से लाखोटिया ने पुनर्मतगणना की मांग की। इससे मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा ने सभी पक्षों की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के मतों की गणना पुन: शुरू कराई गई। इस कारण अन्य सभी पदों के परिणाम की घोषणा भी रोक दी गई थी। पुनर्गणना के बाद सभी परिणाम घोषित किए गए।
चुनावी समर में किसे-कितने वोट मिले
अध्यक्ष
संजय पवार – 140
सुनील लाखोटिया – 161
राजीव ऊबी – 163
अभय शर्मा – 63
देवेंद्र सिंह गौड़ – 40
प्रदीप सक्सेना – 2
उपाध्यक्ष
पंकज कटकानी – 288
राजेंद्र सिंह पंवार – 120
कल्पना काले – 153
सचिव
लोकेंद्र सिंह गेहलोत – 373
ब्रजेश गर्ग – 181
सह सचिव
विनोद शर्मा -196
श्रवण कुमार बोयत – 191
महेश मकवाना – 110
चंद्रप्रकाश मालवीय – 49
कोषाध्यक्ष पद हेतु
उदयचंद्र कसेडिय़ा -237
जीतेंद्र हीरोकिया -175
मनीष महावर – 68
रवि कुमार जैन -78
पुस्तकालय सचिव हेतु
सर्वेश बडगुजर – 202
शेख इनाम उल्ला – 105
विजय नागदीया – 163
कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान
नरेंद्र सिंह चौहान – 300
शैलेंद्र शर्मा – 255
राहुल त्रिपाठी – 252
रेखा सांखला – 236
अजय भाटी – 228
रोहित कुमार शर्मा – 221
आकाश पोरवाल – 207
बालमुकुंद पाटीदार – 200
अमित कुमार मेहता – 198

You missed

error: Content is protected !!