• Fri. Nov 13th, 2026

विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित

BySurendra Jain

Aug 18, 2023

खबर पक्की, 18 अगस्त, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुऐ खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को अच्छे से अच्छे एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
खाद्य अधिकारीयों द्वारा शुक्रवार को मावा निर्माण भट्टियों के यहां निरीक्षण किया एवम् रिंगनोद के पास ग्राम कोठड़ा स्थित में स्थित प्रकाश मावा भट्टी और ग्राम गोंडा में स्थित मावा भट्टी से मावे के नमूने लिए गए तथा बजना में स्थित तीन झंडा किराना से पिंक परी सूजी का नमूना लिया गया एवम् राजेंद्र किराना से अरिहंत सोयाबीन तेल और डेयरी मिल्क घी के नमूने लिए। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा, सुश्री ज्योती बघेल एवम् सुश्री प्रीति मंडोरिया द्वारा की गई।

You missed

error: Content is protected !!