• Fri. Nov 13th, 2026

खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए गए

BySurendra Jain

Aug 17, 2023

खबर पक्की, 17 अगस्त, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को अच्छे से अच्छे एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा मावा निर्माण भट्टियों के यहां निरीक्षण किया एवम् ग्राम सेमलिया में स्थित सांवलिया मावा भट्टी और मां मावा भट्टी से मावे के नमूने लिए गए। नामली स्थित श्री देवनारायण दूध डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!