• Tue. Nov 10th, 2026

नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल में विकास के 267 कार्यों की शुरूआत हुई – विधायक चेतन्य काश्यप, निगम परिषद विकास के लिये दृढ़ संकल्पित- महापौर प्रहलाद पटेल, वार्ड क्रमांक 5 की 4 अनाधिकृत कॉलोनी में हुई विकास कार्य की शुरूआत

BySurendra Jain

Aug 17, 2023

खबर पक्की, 17 अगस्त, रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से अनाधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना के तहत विकास कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 5 स्थित श्रीराम नगर, अभय नगर, रेल नगर व महेश नगर इंदिरा नगर में 1 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ।
इस अवसर पर विधायक श्री काश्यप ने कहा कि नगर निगम की नई परिषद के एक वर्ष के कार्यकाल में रतलाम नगर में 267 विकास कार्यों की शुरूआत हो चुकी है। इसी तीव्र गति से हम रतलाम का पूरा भविष्य बदलेंगे। अवैध कॉलोनी के नियमितिकरण का शंखनाद रतलाम नगर से हुआ जो कि पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बना। जिस तेज गति से रतलाम नगर में विकास कार्य किये जा रहे हैं। उससे रतलाम का भविष्य बदलता जा रहा है। नगर में महानगर की छवि दिखाई दे रही है। रतलाम को आने वाले 5 वर्षों में मालवा-निमाड़ का सबसे बड़ा औद्योगिक केन्द्र बनाऐंगे।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्तमान परिषद नगर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है, हमने जनता से जो वादे किये थे, वह तेजी से पूरे किए है। नगर में चारो तरफ विकास कार्य जारी है। नगर की अनाधिकृत कॉलोनियों के साथ अविकसित कॉलोनियों में भी विकास जारी है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण विधायक जी के अथक प्रयासों का परिणाम है। नगर की कोई भी अवैध कॉलोनी नियमितिकरण से वंचित नहीं रहेगी।
क्षेत्रीय पार्षद एवं जलकार्य समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि श्री राम नगर में 54 लाख, अभय नगर में 32 लाख, रेल नगर में 18 लाख व महेश नगर इंदिरा नगर में 9 लाख इस तरह कुल 1.13 करोड़ की राशि से विकास कार्य होंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यलय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू डाबी, सपना त्रिपाठी, अनिता कटारा सहित पार्टी पदाधिकारी, पार्षदगण, कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया एवं आभार लोकेश जायसवाल ने माना।

error: Content is protected !!