रतलाम, 11 अगस्त, रतलाम। राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है और इसी भावना को आमजन मे जागृत कर इनमें राष्ट्रीय प्रेम की ज्योति जगाए रखने”
के पावन उद्देश्य से सनातन सोशल ग्रुप आगामी
१३अगस्त रविवार को समय – प्रातः ११-०० बजे
स्थान – डालू मोदी बाजार चौराहा पर
एक हजार राष्ट्रीय ध्वज का वितरण निशुल्क करेगा।
सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि
सनातन सोशल ग्रुप समय-समय पर धार्मिक सामाजिक व सेवा आदि कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़-चढ़कर निभाता आया है, इसी कड़ी में राष्ट्रीय पर्व १५अगस्त स्वाधीनता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्र प्रेमी जनता को निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया जाएगा
श्री शर्मा व पुरोहित ने बताया कि आगामी 13 अगस्त रविवार को दोपहर 11:00 बजे शहर के हृदय स्थल डालुमोदी चौराहे पर रतलाम जिले के जिलाधीश श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आथित्य में राष्ट्रध्वज वितरण किया जावेगा,
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, समाजसेवी अनिल झालानी, समाजसेवी प्रवीण सोनी एवं समाजसेवी प्रभु राठौड़ उपस्थित रहेंगे।
सनातन सोशल ग्रुप राष्ट्र भक्तों से निवेदन करता है ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पधार कार्यक्रम को सफल बनाएं।
जय हिंद जय भारत
