खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजनान्तर्गत वर्ष 2023 में सोयाबीन के किस्म आरवीएस2001-4 के आठ किलोग्राम भरती में 3325 मिनीकीट प्राप्त हुए जिन्हें कृषकों को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से नि:शुल्क वितरित किए गए।
उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री विजय चौरसिया ने बताया कि वर्तमान में जिन कृषकों को उक्त मिनीकीट वितरण किए गए हैं, उन कृषकों की सोयाबीन फसल अच्छी अवस्था में है एवं समय-समय पर मैदानी अमले द्वारा कीट रोग व्याधि के नियंत्रण हेतु उचित सलाह दी जा रही है। साथ ही कृषकों को उक्त बीज मिनीकीट से प्राप्त बीज उत्पादन को संरक्षित कर आगामी खरीफ सीजन में बीज के उपयोग करने हेतु सलाह दी जा रही है।

