• Tue. Nov 10th, 2026

जिले के सभी शासकीय कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक बगैर सक्षम अधिकारी छुट्टी लिए छुट्टी पर नहीं जा सकते

BySurendra Jain

Aug 7, 2023

खबर पक्की: 7 अगस्त रतलाम, जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा तत्काल प्रभाव से जिले के किसी भी शासकीय कर्मचारी के छुट्टी लेने पर रोक लगा दी है। आज जारी आदेश के अनुसार प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारी छुट्टी के लिए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन करेंगे और उनके द्वारा छुट्टी मंजूर होने पर ही मिलेगी इसी प्रकार द्वितीय तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को नोडल अधिकारी के पास आवेदन देना होगा और यदि वह छुट्टी मंजूर करेगा तो ही छुट्टी मिल पाएगी छुट्टियों पर रोक का कारण आगामी विधानसभा निर्वाचन को बताया गया है जिसके लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नियोजित किया जाना है।

error: Content is protected !!