• Sat. Nov 7th, 2026

कापर वायर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Aug 2, 2023

रतलाम। सैलाना ओवर ब्रिज से बीएसएनएल की केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह फरियादी रमीज़ खान पिता अब्दुल रशीद खान 37 साल निवासीमराठो का वास रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीएसएनएल रतलाम में मेन्टेन्स का कार्य करिश्मा सिक्यूरिटी सर्विसेस के पास है। वह इसी कंपनी मे सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है और रतलाम शहर में बीएसएनएल की केबल का मैन्टेनेन्स का कार्य देखता है। सेवेरे 09.00 बजे करीब जब वह केबल मेन्टेनेन्स का कार्य देखते हुए सैलाना ब्रीज पर पहुचा तो 800 पेयर की कापर केबल कटी हुई मिली। पूर्व मे भी इसी जगह से केबल चोरी हुई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण मे थाने पर प्रात: कालिन गश्त के दौरान पुलिस के द्वारा संदेही व्यक्ति रोहित पिता कैलाश 23 साल निवासी मयंक ब्लू वाटर पार्क बिछोली मर्दाना इन्दौर, सुनील पिता कैलाश 28 साल निवासी सदर, संतोष पिता पन्नालाल गौर 37 साल निवासी रासलोक कालोनी पीथमपुर जिला धार को घटनास्थल के पास से ही संदिग्ध अवस्था मे सब्बल, गेती, आरी के साथ पाये जाने पर थाने पर पूछताछ हेतु लाये थे। आरोपीगणो से घटना मे चोरी हुई केबल चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपीगणो द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। पूछताछ के बाद सैलाना ब्रीज के नीचे झाडिय़ो मे छिपाकर रखी हुई कापर वायर केबल जप्त की गई। आरोपीयो के आईसीजेएस पोर्टल पर आपराधिक रिकार्ड देखते आरोपी रोहित एंव आरोपी सुनील के विरूद्ध थाना कनाडिया पर आपराधिक रिकार्ड पंजीबद्ध है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी औ क्षेत्र रतलाम, उप.निरी. हर्षेन्द्र दीक्षित थाना औ क्षेत्र रतलाम, प्रआर नौशाद खान, प्रआर गोपाल बारूपाल, प्रआर मानसिंह चौहान, आर संजय चौहान, आर संदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!