• Sat. Nov 7th, 2026

भाजपा महिला मोर्चा की पंजाब प्रदेश प्रभारी मंगलवार को 2 दिवस के प्रवास पर आयेगी

BySurendra Jain

Jul 31, 2023

खबर पक्की, 31 जुलाई, रतलाम। भारतीय जनता महिला मोर्चा की पंजाब प्रदेश की प्रभारी श्रीमती उपदेश अन्दौत्रा 1 अगस्त से रतलाम जिले के 2 दिवसीय प्रवास पर रहेगी। वे जिले मे अल्पकालीन विस्तारक के रूप मे कई कार्यक्रमों में शामिल होगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा सहित समस्त पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से इस दौरान अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान् किया है। महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मनीषा गुप्ता ने बताया कि श्रीमती उपदेश अन्दौत्रा 1 अगस्त को प्रात: 8 बजे जावरा में जिलाध्यक्ष श्रीमती पटवा के निवास जाएगी। इसके बाद भगत सिंह कॉलेज मे नव मतदाताओं से चर्चा करेगी। दोप.12.30 बजे आलोट के अम्बेडकर भवन में आशा उषा कार्यकर्ताओं की बैठक मे शामिल होगी। तत्पश्चात् ताल मे दोप. 3.30 बजे लाडली बहनों के साथ सैफी कार्यक्रमों मे शामिल होगी। शाम 5.30 बजे बडावदा मे बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेगी। तथा जावरा आकर रतलाम के लिए प्रस्थान करेगी। रतलाम में 2 अगस्त को प्रात: 8 बजे सक्रिट हाउस मे भाजपा महिला मोर्चा से चर्चा करेगी। इसके बाद प्रात: 9.00 बजे डॉ. लक्ष्मीनारायण मेडिकल कॉलेज में मरीजों से मुलाकात एवं चिकित्सकों से चर्चा करेगी। वे 10.30 बजे संत मीरा स्कूल मे पेंटीग एवं रंगोली प्रतियोगिता, दोप.12.30 बजे ग्राम सेमलिया मे सहसहायता समूह से जुडी बहनों के बैठक लेगी। दोप. 3 बजे शिवगढ़ मे आयोजित मोटा अन्न उत्सव कार्यक्रम मे शामिल होगी। तथा शाम 5.30 बजे रतलाम आकर पैलेस रोड स्थित पार्टी कार्यालय मे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों से सम्पर्क तथा बैठक करेगी। वे रात्रि 8.30 बजे उज्जैन प्रस्तुत हो जायेगी।

error: Content is protected !!