• Sat. Nov 7th, 2026

महान गायक रफी की पुण्यतिथि पर गुजराती समाज में होगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन

BySurendra Jain

Jul 30, 2023

खबर पक्की :30 जुलाई रतलाम, 31 जुलाई को गुजराती समाज स्कूल में संस्था अनुनाद द्वारा महान गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर फिर रफी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर के स्थानीय कलाकार आर्केस्ट्रा के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे। संस्था अनुनाद के अध्यक्ष अजीत जैन व सचिव संगीता जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रह्लाद पटेल करेंगे मुख्य अतिथि पखावज वादक इंदर लाल राणा होगे विशेष अतिथि भगत सिंह भदोरिया और राजेश शर्मा होंगे। कार्यक्रम शाम को 7:00 बजे से 10:00 बजे तक चलेगा शहर के संगीत के सुधी श्रोता सादर आमंत्रित है। अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि मोहम्मद रफी के साथ-साथ शहर के स्थानीय कलाकार अन्य महान गायक जैसे किशोर मुकेश लता आदि के गानों की भी प्रस्तुति देंगे।

error: Content is protected !!