खबर पक्की, 29 जुलाई, रतलाम। संत शिरोमणि रविदासजी महाराज का भव्य मंदिर निर्माण शासन द्वारा सागर जिले मे करवाया जा रहा है, जिसके निर्माण के लिए समरसता यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ निकल रही है। शनिवार को जिले के सैलाना में दोपहर करीब 1 बजे साईं पेट्रोल पंप पर यात्रा का प्रवेश हुआ। यहां पर पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, योग आयोग उपाध्यक्ष भरत बैरागी, राजेंद्र सिंह लूनेरा, एसडीएम मनीष कुमार जैन, एसडीपीओ श्री मोर्य, थाना प्रभारी अयूब खान, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय सहित हजारों की तादाद में रविदास समाज के लोग ढोल-ढमाकों के साथ खड़े थे। यहां स्वागत सत्कार करने के बाद पिपलोदा रोड स्थित रविदासजी महाराज की प्रतिमा पर पूजा अर्चना करने के बाद समरसता यात्रा नगर से होकर गुजरी। कई जगह नगरवासियों ने जोरदार पुष्प वर्षा कर समरसता यात्रा का स्वागत किया। समरसता यात्रा में विशाल जनसमूह सम्मिलित था हजारों की संख्या में आमजन शामिल हुए।
मंडी प्रांगण में हुआ संतों का उदबोधन
समरसता यात्रा नगर में भ्रमण के बाद मंडी कार्यालय में पहुंची। यहां पर यात्रा में चल रहे साधु-संतों के उद्बोधन हुए। भजन मंडली ने संत शिरोमणि रविदासजी महाराज के भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संत श्री1008 दिनेश व्यास संस्कार ऋषिजी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये संतो की भूमि है। सरकार ने संत रविदासजी महाराज का 102 करोड रूपये की लागत से एक भव्य मंदीर बना रही है वो काबिले तारीफ है। श्रीश्री 1008 आनंद गिरिजी महाराज ने कहा कि संतो की इस धरा पर सारी मानव जाति एक है। महान संत रविदासजी महाराज ने उच-नीच के भेदभाव को मिटाया।
राजेंद्र सिंह लूनेरा अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा पांच स्थानों से समरसता यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्राएं 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 102 करोड रुपए की लागत से बनने वाले संत श्री रविदासजी महाराज के मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा।
प्रदीप पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में समरसता यात्रा का आयोजन करके संतों के उपदेश पर चल रहे हैं। संत रविदासजी के उपदेशों और संदेश का अनुसरण कर रहे हैं।
समाज में समरसता स्थापित कर रहे हैं
पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल ने अपने उदबोधन में कहा कि समरसता यात्रा संत श्री रविदासजी के संदेशों का प्रसार करने के लिए है। समरसता यात्रा आयोजन करके मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संत के संदेश के प्रसार का सराहनीय कार्य किया है। इस यात्रा में हमारे क्षेत्र की मिट्टी और पवित्र नदियों का जल भी एकत्र कर सागर ले जाया जाएगा जहां पर निर्मित होने वाले रविदासजी के मंदिर की नीव मे रखा जाएगा, यह हमारे लिए गौरव की बात है।
समाजजनो का किया सम्मान
कार्यक्रम प्रारंभ होने के पहले अतिथियो ने संत रविदासजी महाराज की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर समाजजनो का पुष्पमालाओ से स्वागत किया।
यह थे मंचासीन
संत रामानंदजी आर्य, मध्यप्रदेश योग आयोग के उपाध्यक्ष भरत बैरागी, यात्रा संयोजक बलवंत भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश चरपोटा, प्रदीप पांडे, गोवर्धन लाल परिहार, मुकेश पाटीदार, ओम बोरिया, रणछोड़लाल वेरिया, रामचंद्र परमार, गोपाल चौहान, शंभू सिंह गणावा, मांगीलाल खराड़ी, नाथूलाल राठौर, मोती निनामा, चंदा दिनेश पारगी, मनीषा सिलावट, शंभुडीबाई भाभर आदि थे। विद्यालयो में संत रैदास के उपर प्रतियोगिता रखी थी उनको अतिथियो ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ये थे उपस्थित
लालु परमार, रामचंद्र वेरिया, जगदीश बामनिया, कैलाश बामनिया, पुनमचंद बामनिया, हुकमीचंद परिहार, बालु भाटीया, टीकम परिहार, परमानंद भाटीया, रतन वेरिया, पवन परिहार, मुकेश भाटिया, भरत भाटीया आदि हजारो की संख्या मे समाज जन उपस्थित थे। आभार पुर्व विधायक संगीता चारेल ने माना।

