खबर पक्की, 28 जुलाई, रतलाम। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में स्टेट जॉइन्ट कोऑर्डिनेटर श्रीमती मंजु पाटीदार धराड़ को मनोनीत किया गया है।
श्रीमती मंजु पाटीदार को प्रेमसिह गामड़, प्रदेश महामंत्री मप्र किसान कांग्रेस कमेटी कैलाश पटेल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ग्रामीण भेरुलाल गामड़, हीरालाल परमार, जितेन्द्र सिंह गामड़, वंदना पुरोहित, दशरथ कौशल, जयंत नागर, दशरथ भाभर, मुल्कराज जाट, अभिषेक शर्मा आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

