• Sat. Nov 7th, 2026

संत शिरोमणी रविदास जी मंदिर निर्माण जन जागरण यात्रा का रतलाम जिले में प्रवेश, भाजपा ने किया जन सहभागिता का आह्वान

BySurendra Jain

Jul 27, 2023

खबर पक्की, 27 जुलाई, रतलाम। सागर में बनने वाले संत शिरोमणी रविदास जी मंदिर निर्माण हेतु निकाली जा रही जन जागरण यात्रा का रतलाम जिले में 28 जुलाई को प्रवेश होगा। यह यात्रा 29 जुलाई तक जिले में प्रवास कर 30 जुलाई को उज्जैन जिले में प्रवेश करेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद सुधीर गुप्ता, गुमान सिंह डामोर, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व विधायक संगीता चारेल एवं जितेन्द्र गेहलोत ने जिले के सभी नागरिकों से जन जागरण यात्रा में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आव्हान किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि जन जागरण यात्रा के दौरान संत शिरोमणी रविदास जी के मंदिर निर्माण हेतु मिट्टी एवं जल संग्रहण अभियान संचालित होगा। इसमें जिले के अंतर्गत आने वाली नदियों का जल एवं मिट्टी संग्रहित कर मंदिर निर्माण हेतु भेजी जाएगी। जन जागरण यात्रा 28 जुलाई को सुबह मंदसौर जिले से आलोट में प्रवेश करेगी। यहाँ प्रात: 11:00 बजे जन संवाद होगा। इसके बाद यात्रा आलोट से प्रस्थित होकर जावरा पहुंचेगी, वहाँ शाम 04:00 बजे जनसंवाद (सभा) के बाद रात्रि विश्राम होगा। 29 जुलाई को सुबह जन जागरण यात्रा पिपलौदा होते हुए सैलाना पहुंचेगी, जहाँ प्रात: 11:00 जन संवाद होगा। इसके बाद यात्रा धामनोद होते हुए शाम 04:00 बजे रतलाम आएगी। रतलाम में अलकापुरी चौराहा से यात्रा आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करमदी नाका स्थित संत रविदास चौराहा पहुंचेगी और जन संवाद सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। इसके बाद रात्रि विश्राम कर 30 जुलाई को यात्रा का उज्जैन जिले में प्रस्थान होगा।
भाजपा ने सर्व समाज से यात्रा के दौरान संत शिरोमणी रविदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनुसार समरसता का परिचय देने तथा यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर इसमें सहभागिता करने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!