• Fri. Nov 6th, 2026

साहित्य अकादमी अलंकरण से चांदनीवाला एवं दशोत्तर अलंकृत, प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा एवं संस्कृति मंत्री ने दिया सम्मान

BySurendra Jain

Jul 26, 2023

खबर पक्की, 26 जुलाई, रतलाम। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा शहर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला एवं युवा साहित्यकार आशीष दशोत्तर को साहित्य अलंकरण से अलंकृत किया गया है । रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित समारोह में सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं लेखक आशुतोष राणा, मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, साहित्य अकादमी निदेशक विकास दवे,संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने दोनों रचनाकारों को प्रशस्ति सम्मान एवं 51-51 हज़ार रुपए की सम्मान निधि प्रदान कर सम्मानित किया।
युवा साहित्यकार आशीष दशोत्तर को वर्ष 2018 के शरद जोशी व्यंग्य अलंकरण से अलंकृत किया गया । श्री दशोत्तर को यह सम्मान उनके व्यंग्य संग्रह मोरे अवगुण चित में धरो के लिए प्रदान किया गया है ।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चांदनीवाला को वर्ष 2020 के श्रीकृष्ण सरल कविता अलंकरण से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी काव्य कृति विरासत के फूल के लिए प्रदान किया गया है । समारोह में वर्ष 2018 से 2021 तक के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अलंकरण से अलंकृत साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में देशभर के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्य का मौजूद थे।

error: Content is protected !!