• Fri. Nov 6th, 2026

लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्डा दिखे तो फोरन मोबाइल लगाएं

BySurendra Jain

Jul 20, 2023

खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम। वर्षा के मौसम में अगर आपको लोक निर्माण विभाग संभाग रतलाम की किसी भी सड़क पर गड्डा दिखाई दे तो फोरन इसकी सूचना विभाग के नोडल अधिकारी को दें। रतलाम जिले के लिए नोडल अधिकारी हिमांशु जैन को बनाया गया है, उनका मोबाइल नंबर 89827 94922 है। सूचना मिलते ही सड़क पर गड्डे को भरवाया जाएगा अथवा क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।
लोक निर्माण विभाग संभाग रतलाम के कार्यपालन यंत्री श्री अनुराग सिंह ने बताया कि वर्षाकाल के दौरान नागरिकों से मिली सूचना पर विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत या गड्डे भरने का कार्य शीघ्र कराया जायेगा। उन्होंने आम नागरिकों से लोक निर्माण विभाग संभाग रतलाम के क्षेत्राधिकार की सड़कों में उत्पन्न गड्डों या क्षतिग्रस्त सड़क की जानकारी नोडल अधिकारी को उनके मोबाईल नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर 89827 94922 पर देने की अपील की है।

error: Content is protected !!