• Sat. Nov 7th, 2026

जिला चिकित्सालय की परामर्श दात्री बैठक में अजाक्स के मुद्दे हुए तत्काल स्वीकृत

BySurendra Jain

Jul 19, 2023

खबर पक्की, 19 जुलाई, रतलाम। जिला चिकित्सालय रतलाम में कर्मचारी अधिकारियों की परामर्श दात्री बैठक बुधवार को सिविल सर्जन एमएस सागर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री प्रभाकर ननावरे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में मप्र अजाक्स के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी द्वारा जिला चिकित्सालय में पेंशनरों के लिए एक अलग ओपीडी एवं दवाई का वितरण काउंटर की व्यवस्था की मांग की जिसे दोनों अधिकारियों ने तत्काल स्वीकृत करते हुए कल से ही व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। जिस पर सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। साथ ही जिला चिकित्सालय में मुकदमा प्रबंधन समिति गठित करने वेतन निर्धारण को कोष एवं लेखा से पास कराने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी देने के साथ ही रोस्टर रजिस्टर का मेंटेन करने की मांग रखी गई। जिस शहर स्वीकृत की गई। इस पर अजाक्स द्वारा दोनों अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव शैलेंद्र सिंह भिड़े भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!