• Sat. Nov 7th, 2026

रॉयल हॉस्पिटल द्वारा 100 नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का ग्राम सनावदा शिविर सम्पन्न, 84 मरीजों की हुई जांच

BySurendra Jain

Jul 17, 2023

खबर पक्की, 17 जुलाई, रतलाम। रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, द्वारा ग्राम सनावदा जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सनावदा एवं आसपास के क्षेत्र के 84 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घन्टे के शिविर में सनावदा एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डॉक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया। रॉयल हॉस्पिटल के डॉ. शमशुल हक, महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर एवं डॉ.आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।
शिविर की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया की शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई। आयोजित शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के संजीत परिहार, करुणा डामोर, दीपेंद्र शर्मा, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!