• Sat. Nov 7th, 2026

गोल्ड काम्प्लेक्स के नाम पर सेकड़ो जीवो की हत्या घोर अपराध…., दोषियों को अविलम्ब न्यायोचित सज़ा मिले – राव

BySurendra Jain

Jul 14, 2023

ख़बर पक्की, 14 जुलाई, रतलाम। भाजपा के पूर्व जिला मिडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद अरुण राव ने मुख्यमंत्री एवं पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर शहर में बनने जा रहे गोल्ड कॉम्प्लेक्स के नाम पर हरे – भरे विशाल वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और परिणाम स्वरुप मारे गए मुक, बधिर पक्षियों के दोषियों के खिलाफ न्यायोचित कार्यवाही करने का आग्रह किया हैं !
पूर्व पार्षद ने लिखा है कि शहर में बीसियो वर्षो से चांदनी चौक क्षेत्र में चांदी – सोने का व्यापार फल – फूल रहा है ! फिर गोल्ड कॉम्प्लेक्स के नाम पर दसियो बीघा विवादित भूमि पर नया निर्माण करने की आवश्यकता क्यों महसूस की जा रही है ? नवीन गोल्ड कॉम्प्लेक्स निर्माण करके क्या शहर के जिम्मेदार चांदनी चौक जैसे पॉश इलाके को बर्बाद करने की मंशा रखते है या इसके पीछे कोई निजी स्वार्थ छुपे हुए है ?
भाजपा नेता ने पत्र में आग्रह किया है कि जो भी हो लेकिन सावन के पवित्र महीने में अनगिनत बड़े – बड़े वृक्षों की कटाई और सेकड़ो पक्षियों की हत्या के अपराधियों को बक्षा नहीं जाना चाहिए ! दोषियों के विरुद्ध न्यायोचित कार्यवाही अविलम्ब करके उन्हें उचित सज़ा दी जानी चाहिए !

पत्र में राव ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए लिखा है कि शहर के जिम्मेदारो का इस आपराधिक कृत्य को लेकर मौन कई सवालों को जन्म दे रहा है !

error: Content is protected !!