• Sat. Nov 7th, 2026

मिशन स्पीड 160 किमीप्रघं के तहत रतलाम मंडल के गोधरा से नागदा खंड में ट्रैक साइड बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य जारी

BySurendra Jain

Jul 10, 2023

खबर पक्की, 10 जुलाई, रतलाम। मुम्बई-दिल्ली वाया रतलाम रेल खंड की गति को 160 किमीप्रघं तक बढ़ाने का कार्य प्रक्रियाधीन है। इसी के तहत रतलाम मंडल के गोधरा से नागदा खंड में कर्व सीधा करने, ब्रिजों को मजबूती प्रदान करने, ब्रिजों के ऊपर स्टील चैनल स्लीपर के स्थान पर एच बीम स्लीपर लगाने, परिचालनिक अवरोधों को दूर करने के साथ ही साथ संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी जारी है।
रतलाम मंडल के गोधरा-नागदा खंड में लगभग 51 करोड़ की लागत से कुल 86 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाना है। इसके तहत रतलाम मंडल के गोधरा-नागदा खंड में अभी तक लगभग 31 किलोमीटर बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
गोधरा-नागदा खंड में ट्रैक साइड बाउंड्री वॉल का निर्माण होने से ट्रैक पर पालतू एवं जंगली जानवरो का ट्रैक पर आवागमन बंद होगा। यह कार्य मुम्बई-दिल्ली खंड की गति को 160किमीप्रघं तक बढ़ाने में काफी उपयोगी साबित होने के साथ ही साथ ट्रेनों के संरक्षित परिचालन में भी मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!